आपके पैसों पर है पॉकेटमार गिरोह की नजर

Updated:
विज्ञापन

बीते दो दिनों में घटी हैं दो बड़ी घटनाएं जमुई : अगर आप अपने पैसों की सुरक्षा चाहते हैं तथा कोई बड़ा नुकसान नहीं उठाना चाहते हैं, तो अब आपको सावधान होने की आवश्यकता है. क्योंकि शहर की सड़कों पर पॉकेटमार गिरोह के सदस्य खुलेआम घूम रहे हैं. इनका मुख्य उद्देश्य आपकी जेब पर हाथ […]

विज्ञापन

बीते दो दिनों में घटी हैं दो बड़ी घटनाएं

जमुई : अगर आप अपने पैसों की सुरक्षा चाहते हैं तथा कोई बड़ा नुकसान नहीं उठाना चाहते हैं, तो अब आपको सावधान होने की आवश्यकता है. क्योंकि शहर की सड़कों पर पॉकेटमार गिरोह के सदस्य खुलेआम घूम रहे हैं. इनका मुख्य उद्देश्य आपकी जेब पर हाथ साफ करना है. यह इसलिए कहा जा सकता है कि बीते दो दिनों में शहर में दो पॉकेटमार को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. जिसमें पहली घटना दिनदहाड़े शहर के कचहरी चौक के समीप घटी, जिसमें पाटलिपुत्र कॉलोनी निवासी एक महिला शिक्षिका के थैले में ब्लेड मारकर उस से पर्स निकाल रहे एक नाबालिग पॉकेटमार को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया.
वहीं दूसरी घटना सोमवार को घटी जहां भारतीय स्टेट बैंक के शाखा से पैसे निकालकर अपना खाता अपडेट करने आये एक होमगार्ड के जवान के थैले में ब्लेड मारकर उसमें रखा पांच हजार रुपया निकाल लेने के बाद उसे होमगार्ड के जवान ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. इसके बाद यह बात आपके लिए निश्चित ही मायने रखती है कि आप भी अगर बैंकों से लेनदेन करते हैं तथा कैश लाते ले जाते हैं तब आपको सावधान रहने की आवश्यकता है. कहीं ऐसा ना हो कि आपकी थोड़ी सी लापरवाही इनके लिए फायदे का सबब बन जाये और आपको कोई बड़ा नुकसान दे जाये.
पैटर्न के अनुसार देते हैं घटना को अंजाम
हालिया घटनाओं पर अगर नजर डाली जाये, तो इनके घटना के अंजाम देने का तरीका काफी मिलता-जुलता प्रतीत होता है. सबसे पहले यह लोग एक टारगेट तय करते हैं, फिर उसके बाद उनके थैले या उनके बैग में ब्लेड मारकर उस में रखा पैसा निकालते हैं. पहली घटना में भी महिला के थैले में पॉकेटमार ने ब्लड मारा था. जिसके बाद वह पर्स निकालते हुए पकड़ा गया वहीं दूसरी घटना में भी होमगार्ड के जवान के थैले में ब्लेड मारकर उस में रखा पैसा निकाला गया था. ऐसे में पहले में आप अपना पैसा लाने- ले जाने से पहले एक बार अवश्य सोच लें कि कहीं किसी गिरोह के सदस्य की नजर आप पर तो नहीं. और सुरक्षित हो कर ही पैसे का लेनदेन और आदान प्रदान करें.
शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. जिले सहित शहर में अलग-अलग जगह पर जांच दलों को तैनात किया गया है. इसके अलावे बैंकों में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बड़ी संख्या में जांच अभियान चलाया जा रहा है.
पुलिस अधीक्षक जे रेड्डी
उजाले में जारी है काला कारोबार
सबसे ज्यादा परिवहन व वाणिज्य कर विभाग को हो रहा नुकसान
जिले भर में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में अवैध बालू की ढुलाई की जाती है. नियमों को ताक पर रख कर बालू माफियाओं द्वारा किये जा रहे बड़े पैमाने पर अवैध बालू ढुलाई से परिवहन व वाणिज्य विभाग को नुकसान पहुंच रहा है. सर्वविदित है कि बालू उठाव के लिए सबसे पहले खनन विभाग चालान निर्गत करता है. जिसमें उक्त बालू के एवज में खनन विभाग राजस्व वसूल करता है. इसके लिए ठेका कराकर संवेदक को बालू उठाव कराने की अनुमति दी जाती है. इसके अलावा बालू उठाव में लगे वाहन से परिवहन विभाग भी राजस्व की वसूली करती है.
वृद्ध की तेज धार हथियार से गोद कर हत्या, दोनों आंखें भी फोड़ी
रेल राज्य मंत्री ने चंपारण हमसफर एक्स को हरी झंडी दिखा किया रवाना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन