जनप्रतिनिधियों से अब टूट गयी आस, एक चापाकल से 50 घरों की कैसे बुझेगी प्यास
जमुई : सदर प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत के अंबा महादलित टोला के लोग आज भी पानी के लिए परेशान हैं. लोगों को आज भी पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. ग्रामीणों की मानें तो जाड़ा, गर्मी और बरसात सभी मौसम में हम लोगों को पीने, नहाने, खाना बनाने एवं अन्य जरूरी […]
जमुई : सदर प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत के अंबा महादलित टोला के लोग आज भी पानी के लिए परेशान हैं. लोगों को आज भी पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. ग्रामीणों की मानें तो जाड़ा, गर्मी और बरसात सभी मौसम में हम लोगों को पीने, नहाने, खाना बनाने एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए पानी जमा करने में बहुत दिक्कत होती है.
ग्रामीण दिनेश मांझी और सिंघेश्वर मांझी कहते हैं कि पूर्व में हमारे टोला में पांच चापाकल थे. जिसमें से वर्तमान समय में चार खराब हैं. हम लोग एक चापाकल के भरोसे किसी तरह अपनी प्यास बुझाते हैं. ग्रामीण रामचंद्र मांझी और सीता राम मांझी कहते हैं कि क्या करें बाबू अपने गांव में खराब पड़े चापाकल को ठीक कराने के लिए सभी पंचायत प्रतिनिधि को कह कह कर थक गये हैं. लेकिन कोई हमारी नहीं सुनता है. वोट के समय सब हाथ जोड़ने के लिए जरूर आते हैं, लेकिन उसके बाद हमारी समस्या को देखने वाला कोई नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










