केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव 20 मई को

Updated:
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट व छिनतई, दिया आवेदन झाझा : थाना क्षेत्र के काकांतरी गांव में दो गोतिया ने आपसी विवाद में एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट करने एवं छिनतई कर लिए जाने का आरोप लगाया है. इस बाबत उक्त गांव के सीताबी यादव ने बताया कि हम लोग घर पर थे. तभी गोतिया जोधन यादव […]

विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट व छिनतई, दिया आवेदन

झाझा : थाना क्षेत्र के काकांतरी गांव में दो गोतिया ने आपसी विवाद में एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट करने एवं छिनतई कर लिए जाने का आरोप लगाया है. इस बाबत उक्त गांव के सीताबी यादव ने बताया कि हम लोग घर पर थे. तभी गोतिया जोधन यादव समेत कई लोग हरबे-हथियार से लैस होकर घर में घुस गया और गाली देने लगा. जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर जख्मी कर दिया तथा घर में रखे बक्सा को तोड़कर पांच हजार रुपये नकदी समेत हजारों रुपये का जेवरात लूट कर चले गये.
वहीं दूसरे पक्ष के सुरेश यादव ने सीताबी यादव समेत कई लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोग घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे. साथ ही घर में घुसकर बक्सा तोड़कर नकदी समेत जेवरात लूट कर चला गया. इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मिले आवेदन के आधार पर लगभग एक दर्जन लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन