साक्षरता के आधार पर टेंपो चालकों को मिले लाइसेंस, बंद हो अवैध स्टैंड

Updated:
विज्ञापन

ऑटो चालक संघ के सदस्यों ने दिया धरना जमुई : बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ जमुई इकाई के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष प्रदेश महासचिव शंकर शाह और जिला सचिव भरत मंडल के नेतृत्व में धरना दिया. मौके पर मौजूद संघ के सदस्यों को जानकारी देते हुए […]

विज्ञापन

ऑटो चालक संघ के सदस्यों ने दिया धरना

जमुई : बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ जमुई इकाई के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष प्रदेश महासचिव शंकर शाह और जिला सचिव भरत मंडल के नेतृत्व में धरना दिया. मौके पर मौजूद संघ के सदस्यों को जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष नकुल सिंह और जिला सचिव भरत मंडल ने कहा कि जब तक हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा तब तक हम लोग सभी मार्गों पर ऑटो का परिचालन ठप करके इसी तरह हड़ताल पर रहेंगे.
उन्होंने कहा कि जिले भर में अस्थाई ऑटो स्टैंड को अविलंब समाप्त किया जाए और स्थाई रूप से ऑटो स्टैंड का निर्माण किया जाए. साक्षरता के आधार पर ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाये और राज्य सरकार द्वारा बढ़ाये गए टैक्स को अविलंब वापस लिया जाये. जिले के सभी मार्गों में चल रहे ऑटो का किराया जिला प्रशासन द्वारा तय किया जाये.
नगर परिषद ऑटो स्टैंड बंदोबस्ती घोटाला की जांच करायी जाये. उन्होंने कहा कि ऑटो चालक को सस्ता ब्याज दर पर ऑटो लोन उपलब्ध कराया जाये. उन्होंने कहा कि हर बार हड़ताल करने के बाद जिला प्रशासन द्वारा झूठा आश्वासन देकर हम लोगों को वापस भेज दिया जाता है. लेकिन इस बार जब तक हम लोगों की मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम लोग ऐसे ही हड़ताल पर बैठे रहेंगे. मौके पर ऑटो चालक संघ के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन