जमुई : पंचेश्वरी हत्याकांड के आरोपित दो नक्सली गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जमुई के बरहट से पकड़ाये नक्सली ब्रह्मदेव राणा और तूफानी राणा पंचेश्वरी विद्यालय में हुए दोहरे हत्याकांड में नामजद आरोपित थे दोनों जमुई : जिले के बरहट थाना क्षेत्र के बरहट से पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इस बाबत आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जे रेड्डी ने बताया […]

विज्ञापन

जमुई के बरहट से पकड़ाये नक्सली ब्रह्मदेव राणा और तूफानी राणा

पंचेश्वरी विद्यालय में हुए दोहरे हत्याकांड में नामजद आरोपित थे दोनों
जमुई : जिले के बरहट थाना क्षेत्र के बरहट से पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इस बाबत आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जे रेड्डी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नक्सली ब्रह्मदेव राणा और तूफानी राणा को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि यह दोनों नक्सली बीते महीने पंचेश्वरी विद्यालय में हुए दोहरे हत्याकांड में नामजद आरोपित था तथा मृतक के भाई रंजीत कोड़ा ने इसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी थी.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के पास से मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किया गया है. हमें गुप्त सूचना मिली थी कि वह कुछ काम से बरहट आया था जिस दौरान दोनों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि इन लोगों से पूछताछ में और भी कई बातें सामने आने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन