वाजिब लाभुक नहीं मिलने से लौटी 310 महादलितों के आवास निर्माण की राशि

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत होना था उक्त लोगों के आशियाना का निर्माण जमुई : जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना गिरफ्तार धीमी गति से चल रही है. हालांकि इसको लेकर विभाग सख्त हैं और कहा गया है कि योजना का लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले वीडियो पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मामला सदर प्रखंड से […]

विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत होना था उक्त लोगों के आशियाना का निर्माण

जमुई : जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना गिरफ्तार धीमी गति से चल रही है. हालांकि इसको लेकर विभाग सख्त हैं और कहा गया है कि योजना का लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले वीडियो पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मामला सदर प्रखंड से जुड़ा है. जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2017-18 के लिए 918 लाभुकों का चयन किया गया है. जिसमें 310 एससी कोटे से निर्माण होना है. लेकिन विभाग की मानें तो इस कोटे के क्षेत्र में एक भी लागू वाजिब नहीं मिले जिसके कारण यह राशि विभाग को लौटा देनी पड़ी. बताते चलें कि गरीब तबके के लोगों को अपना आशियाना बनाने को लेकर सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शौचालय के साथ एक लाख 40 हजार रुपये दे रही है.
जिसमें 12 हजार रुपये शौचालय निर्माण के लिए दिया जा रहा है तथा बाकी के रुपये तीन किस्तों में लाभुक के खाता में दिया जा रहा है. लेकिन लोगों की मानें तो सदर प्रखंड के कुछ पंचायत में आवास योजना में हुई भारी अनियमितता की चर्चा कई बार अखबार की सुर्खी बनकर ही रह गयी है. लोगों ने बताया कि क्षेत्र के मंझवे, नवीनगर तथा अन्य पंचायत के क्षेत्र में यह मामला बना है. कई लोगों को तो मकान निर्माण के बाद भी राशि नहीं मिल पायी है. हालांकि इसको लेकर कई बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाया जा चुका है. लेकिन कुछ लाभ नहीं मिला है. इस बाबत पूछे जाने पर सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र में आवास योजना को लेकर कोई शिकायत नहीं है. वीडियो श्री कुमार ने बताया कि गड़बड़ी वाले इलाके की जांच की जा रही है और दोषी चाहे कोई भी हो उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन