बिहार : जमुई मेें दो लोगों की गोली मारकर हत्या

Updated at : 26 Mar 2018 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : जमुई मेें दो लोगों की गोली मारकर हत्या

जमुई : बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थानांतर्गत मोहनपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने दो लोगों की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी. लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने आज बताया कि मृतकों में मोहनपुर गांव के शिव विश्वकर्मा और उनके समधी बमभोली विश्वकर्मा शामिल हैं. उन्होंने बताया कि शिव विश्वकर्मा और उनके […]

विज्ञापन

जमुई : बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थानांतर्गत मोहनपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने दो लोगों की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी. लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने आज बताया कि मृतकों में मोहनपुर गांव के शिव विश्वकर्मा और उनके समधी बमभोली विश्वकर्मा शामिल हैं. उन्होंने बताया कि शिव विश्वकर्मा और उनके समधी बमभोली विश्वकर्मा के साथ बीती रात्रि एक कमरे में सोये थे. देर रात करीब दो अज्ञात हमलावार दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर गये. शिव विश्वकर्मा और उनके समधी के कनपट्टी में गोली मार दी जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

थानाध्यक्ष ने बताया कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गये. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन