युवाओं पर है देश को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी : डीएम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जिले के महादेव सिमेरिया में युवा महोत्सव का उद्घाटन डीएम, डीडीसी, भाजपा नेता आिद ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन व दीप प्रज्वलित कर किया. जमुई : जिले के महादेव सिमेरिया में आयोजित युवा महोत्सव का उद्घाटन बुधवार को जिलाधिकारी डॉ कौशल किशोर, उप विकास आयुक्त सतीश कुमार शर्मा, भाजपा नेता सह महोत्सव के मुख्य संरक्षक […]
विज्ञापन
जिले के महादेव सिमेरिया में युवा महोत्सव का उद्घाटन डीएम, डीडीसी, भाजपा नेता आिद ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन व दीप प्रज्वलित कर किया.
जमुई : जिले के महादेव सिमेरिया में आयोजित युवा महोत्सव का उद्घाटन बुधवार को जिलाधिकारी डॉ कौशल किशोर, उप विकास आयुक्त सतीश कुमार शर्मा, भाजपा नेता सह महोत्सव के मुख्य संरक्षक विकास प्रसाद सिंह, मुखिया मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन एवं दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर अपने बातों को रखते हुए जिलाधिकारी डॉ किशोर ने कहा कि आप सबों के कंधे पर हिंदुस्तान को बेहतर करने हेतु बड़ी जिम्मेदारी है. पहले अपने आप को जिस क्षेत्र में ले जाना चाहते हैं
उसमें पूरी तरह डूब जाएं और इतिहास लिख डालें. जो भी करना है सकारात्मक सोच लेके उसे पूर्ण करें. हमारी शुभकामना हर पल होनहार युवाओं के लिए समर्पित है. उप विकास आयुक्त सतीश शर्मा ने कहा कि युवाओं के विकास के लिए आयोजित यह कार्यक्रम काबिले तारीफ है. उन्होंने कहा कि स्टालों के माध्यम से लघु उद्योग, कुटीर उद्योग,सौर ऊर्जा, नेचुरल खाद, जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए जो लगाया है इससे युवा काफी कुछ सिख कर धरातल पर ला सकते है.
भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह ने कहा कि पांच दिवसीय युवा महोत्सव युवाओ को बेहतर निर्माण को लेकर अपने आप में अनूठा है. उन्होंने बताया कि पांचों दिन अलग अलग अतिथियों को बुलाकर युवाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन दिलाना बहुत ही बेहतरीन सोच है. कार्यक्रम में अतिथियों के सम्मान में केम्ब्रिज विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोनन के बच्चे ने राष्ट्र-गान व स्वागत गान गाकर स्वागत किया. धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय मुखिया देवेंद्र सिंह ने किया.
जबकि सफल संचालन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के निहाल वर्मा और प्रमोद भगत ने किया. मौके पर पाठकचक मुखिया मनोज सिंह, पोहे मुखिया फुलेश्वर ठाकुर, समाजसेवी मुकेश सिंह,किसान विज्ञान केंद्र से सुधीर सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, विहिप जिला सह मंत्री सूरज कुमार साह, युवा मोर्चा ठाकुर डुगडुग सिंह, शैलेश भारद्वाज, कुंदन यादव, विकास यादव, रौनक भगत, बबलू विश्वकर्मा, महोत्सव संयोजक अंशुमान योगी, कार्यक्रम आयोजक राजकुमार बिट्टू सहित सैंकड़ों युवा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










