पानी में डूबा मांगोबंदर संपर्क पथ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खैरा : तस्वीर में दिख रहा पानी किसी तालाब या नदी का नहीं है, बल्कि यह मांगोबंदर संपर्क पथ पर बारिश के बाद का नजारा है. मंगलवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के बाद उक्त सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है. और लोगों को पानी से होकर ही आवागमन करना पड़ रहा […]
विज्ञापन
खैरा : तस्वीर में दिख रहा पानी किसी तालाब या नदी का नहीं है, बल्कि यह मांगोबंदर संपर्क पथ पर बारिश के बाद का नजारा है. मंगलवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के बाद उक्त सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है. और लोगों को पानी से होकर ही आवागमन करना पड़ रहा है. जिस वजह से उक्त पथ से होकर आने-जाने वाले लोगों को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है.
आलम यह है कि दूर-दूर तक पसरे पानी के कारण सड़क किनारे का गड्ढा भी मालूम नहीं पड़ रहा है. जिसमें वाहन सवार लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा पैदा हो गया है. खैरा-सोनो पथ से जुड़ने वाली इस सड़क पर तकरीबन 3 सौ मीटर तक घुटनों तक पानी से होकर लोग आवाजाही कर रहे हैं.
बीते 24 घंटे से लगातार बरस रहे पानी ने इस पथ को पानी-पानी कर दिया है. वहीं इस बाबत स्थानीय मुखिया टुकन मांझी ने बताया कि पूर्व में उक्त पथ के समीप नाला निर्माण को लेकर निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी. परंतु स्थानीय विरोध के कारण नाले का निर्माण नहीं किया जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










