बारिश और जलजमाव से आवागमन हुआ अस्त-व्यस्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमुई : बीते मंगलवार को 24 घंटे लगातार हुए बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव से आवागमन अस्त-व्यस्त होकर रह गया. बताते चलें कि बीते मंगलवार को लगातार हुई बारिश के कारण शहर के नीमा-भछियार, कृष्णपट्टी, महिसौड़ी, वीआइपी कॉलोनी, बंबई कॉलनी सहित कई अन्य इलाकों में जलजमाव हो गया. जिस वजह से […]
विज्ञापन
जमुई : बीते मंगलवार को 24 घंटे लगातार हुए बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव से आवागमन अस्त-व्यस्त होकर रह गया.
बताते चलें कि बीते मंगलवार को लगातार हुई बारिश के कारण शहर के नीमा-भछियार, कृष्णपट्टी, महिसौड़ी, वीआइपी कॉलोनी, बंबई कॉलनी सहित कई अन्य इलाकों में जलजमाव हो गया. जिस वजह से लोग घरों से भी नहीं निकल सके. घुटनों तक पानी भर जाने के कारण लोगों को आवाजाही करने में भारी फजीहत का सामना करना पड़ा.
शहर की वर्तमान स्थिति नगर परिषद के सभी दावों की पोल खोल रही है. पर नप द्वारा अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया जा सका है. शहरवासियों ने नगर परिषद व जनप्रतिनिधियों से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










