किसान की दो बेटियों ने रचा इतिहास, CISF में चयनित होकर बढ़ाया सीवान का मान

Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

शिवानी यादव और वर्षा यादव

Success Story : सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड की दो सगी बहनों ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली शिवानी यादव और वर्षा यादव आज देश की सुरक्षा में अहम जिम्मेदारी निभा रही हैं.

विज्ञापन

Success Story : (रवींद्र कुमार गुप्ता) सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड की दो सगी बहनों ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली शिवानी यादव और वर्षा यादव आज देश की सुरक्षा में अहम जिम्मेदारी निभा रही हैं. उनकी सफलता से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है.

दरौंदा की दो बेटियों ने बढ़ाया सीवान का मान

सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड की पिनर्थु पंचायत के इंदापुर गांव निवासी किसान हरेराम यादव की दोनों बेटियों ने वह उपलब्धि हासिल की है, जिसकी परिवार ने कभी कल्पना भी नहीं की थी. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) के माध्यम से दोनों बहनों का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयन हुआ है. उनकी इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी की लहर है.

Siwan News : पहले प्रयास में मिली सफलता

दोनों बहनों की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई पश्चिम बंगाल बोर्ड से हुई है. बड़ी बहन शिवानी यादव ने वर्ष 2016 में मैट्रिक, 2018 में इंटर और 2021 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद वर्ष 2023 में उनका चयन CISF में हुआ. वहीं छोटी बहन वर्षा यादव ने 2019 में मैट्रिक, 2021 में इंटर और 2024 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2025 में CISF में सफलता हासिल की.

गृह मंत्रालय की सुरक्षा और दिल्ली मेट्रो में है

वर्तमान में शिवानी यादव गृह मंत्रालय की सुरक्षा में अपनी सेवाएं दे रही हैं. वहीं वर्षा यादव दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात हैं. दोनों बहनें देश की सुरक्षा में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं, जिससे परिवार और गांव के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

Bihar News : पिता चलाते हैं खटाल, मां हैं गृहिणी

दोनों बहनों के पिता हरेराम यादव कोलकाता में खटाल का संचालन करते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने अपनी बेटियों की शिक्षा और सपनों को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी. आज उनकी मेहनत का परिणाम पूरे समाज के सामने मिसाल बनकर खड़ा है.

सेल्फ स्टडी बनी सफलता की कुंजी

अपनी सफलता पर शिवानी और वर्षा ने बताया कि उन्हें पहले ही प्रयास में सफलता मिली. उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन पढ़ाई को दिया. उनका कहना है कि आज पढ़ाई के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं. जरूरत केवल सही दिशा में मेहनत और समय के बेहतर उपयोग की है.

प्रतियोगी छात्रों को दिया खास संदेश

दोनों बहनों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, विशेषकर बेटियों से कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार जारी रहे तो सफलता निश्चित मिलती है. उन्होंने सलाह दी कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को कक्षा 5वीं से 12वीं तक की NCERT पुस्तकों का गहन अध्ययन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यही मजबूत नींव आगे की सफलता का आधार बनती है.

गांव पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

CISF में चयन के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर शिवानी और वर्षा का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े, डीजे और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर वार्ड सदस्य हजरत अली, ऋषि कुमार यादव, ब्रजेश यादव, ललन यादव, झूलन यादव, बबन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने दोनों बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read : पटना मरीन ड्राइव पर सोशल मीडिया वायरल ट्रेंड बना मुसीबत, सेल्फी के लिए तोड़ रहे फूल और टहनियां

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन