15 हजार के लिए किया बच्चे का अपहरण : सूरज
खैरा (जमुई) : खैरा थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि पूछताछ के दौरान सूरज ने 10 लाख की फिरौती के बजाय 15 हजार रुपये के लिए अपहरण की बात कही है. उसने बच्चे के पिता से दोस्ती की भी अलग कहानी बतायी है. सूरज ने पुलिस से कहा है कि उसकी मुलाकात बच्चे के पिता […]
खैरा (जमुई) : खैरा थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि पूछताछ के दौरान सूरज ने 10 लाख की फिरौती के बजाय 15 हजार रुपये के लिए अपहरण की बात कही है. उसने बच्चे के पिता से दोस्ती की भी अलग कहानी बतायी है. सूरज ने पुलिस से कहा है कि उसकी मुलाकात बच्चे के पिता से 2009 में कोलकाता में हुई थी,
जहां वह दोनों एक साथ काम किया करते थे. उसके बाद दोनों जमशेदपुर आये और एक ही साथ डोसा की दुकान चलाने लगे. सूरज के अनुसार उसने उसके 15 हजार रुपये लवकुश ने ले लिए और वापस नहीं देने पर उसने बच्चे का अपहरण कर लिया. सूरज का यह भी कहना है कि उसने खैरा पहुंचकर खुद ही बच्चों के परिजनों को फोन पर सूचना दी और पैसे की मांग की, लेकिन पुलिस के चंगुल में फंस गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










