शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
जमुई : दशहरा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा पर पथराव कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गयी. इसके बाद प्रशासन द्वारा बहुत अच्छे तरीके से मामले को संभालकर शहर में शांति बहाल की गयी है. अब आमलोग भी शहर में शांति व्यवस्था बहाल करने को लेकर खुल कर अपनी भागीदारी निभाएं. उक्त […]
जमुई : दशहरा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा पर पथराव कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गयी. इसके बाद प्रशासन द्वारा बहुत अच्छे तरीके से मामले को संभालकर शहर में शांति बहाल की गयी है. अब आमलोग भी शहर में शांति व्यवस्था बहाल करने को लेकर खुल कर अपनी भागीदारी निभाएं.
उक्त बातें पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव ने जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर उचित कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान अबतक 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को बख्शा नहीं जायेगा. श्री वैभव ने कहा कि शहर में शांति बहाल करने को लेकर आमलोग खुल कर सड़कों पर आये. और वैसे लोग जो दोषी नहीं हैं और उनका भी नाम प्राथमिकी में आया है. ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनका नाम प्राथमिकी से हटा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










