जिले भर में इंटरनेट सेवा ठप काटी गयी शहर की बिजली
जमुई : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान उपजे तनाव के बाद तीसरे दिन सोमवार को भी शहर में तनाव का माहौल रहा. रात भर पुलिस सड़कों पर खड़ी पहरा देती रही. पुलिस को शंका थी की भीड़ कहीं भड़क न जाये इसको लेकर एहतियातन पहले ही बंदोबस्त किये गये थे, परंतु पुलिस उग्र भीड़ को […]
जमुई : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान उपजे तनाव के बाद तीसरे दिन सोमवार को भी शहर में तनाव का माहौल रहा. रात भर पुलिस सड़कों पर खड़ी पहरा देती रही. पुलिस को शंका थी की भीड़ कहीं भड़क न जाये इसको लेकर एहतियातन पहले ही बंदोबस्त किये गये थे, परंतु पुलिस उग्र भीड़ को रोकने में नाकाम रही. जिस वजह से सोमवार पूरे दिन शहर में अघोषित कर्फ्यू का माहौल रहा. लोग पूरे दिन अपने घर में कैद रहे तथा दूसरे दिन भी बाजार की सभी दुकानें बंद रही.
मामला दो पक्षों के लोगों के बीच का होने का कारण अफवाहों का बाजार गर्म रहा. सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा दूसरे दिन भी इंटरनेट सेवा बंद करा दी गयी. जिस वजह से लोग काफी परेशान दिखे. खबर लिखे जाने तक शहर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था. लोग दहशत के साये में जीने को विवश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










