वरीय अधिकारियों ने खुद संभाला मोर्चा, रहे मुस्तैद

Updated:
विज्ञापन

जमुई : शहर के बिगड़े माहौल के बीच एक ओर जहां उपद्रवी जम कर तांडव मचा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन पर काबू पाने में प्रशासन को जम कर पसीना बहाना पड़ रहा है. सोमवार पूरे दिन शहर की सड़कों पर पुलिस और उपद्रवियों के बीच चूहे-बिल्ली का खेल चलता रहा. इस दौरान उपद्रवियों […]

विज्ञापन

जमुई : शहर के बिगड़े माहौल के बीच एक ओर जहां उपद्रवी जम कर तांडव मचा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन पर काबू पाने में प्रशासन को जम कर पसीना बहाना पड़ रहा है. सोमवार पूरे दिन शहर की सड़कों पर पुलिस और उपद्रवियों के बीच चूहे-बिल्ली का खेल चलता रहा. इस दौरान उपद्रवियों पर काबू पाने को लेकर पुलिस अधीक्षक जयंत कांत खूद हाथों में डंडा लिए सड़क पर दौड़ते नजर आये.

शहर का आलम यह था कि पुलिस एक मुहल्ले में उपद्रवियों को खदेड़ रही थी तो दूसरे मुहल्ले से किसी नयी घटना की खबर सामने आ रही थी. इसके बाद एसपी का काफिला उधर के लिए निकल जा रहा था. बावजूद इसके उपद्रवियों पर लगाम लगाये जाने की सभी कोशिश फेल होती नजर आ रही थी. जिस वजह से पूरे दिन शहर में भाग दौड़ की स्थिति बनी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन