एक के बाद एक घटनाओं की सूचना फैलती रही
जमुई : सोमवार की सुबह डीआइजी विकास वैभव की मौजूदगी में जुलूस निकला. महाराजगंज चौक के पास जुलूस के पहुंचते ही पथराव शुरू हो गया. पथराव से अफरा-तफरी मच गयी. इस दौरान दूसरे पक्ष ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया और बाइक सवार के साथ मारपीट की. इससे आक्रोिशत दूसरे पक्ष ने […]
जमुई : सोमवार की सुबह डीआइजी विकास वैभव की मौजूदगी में जुलूस निकला. महाराजगंज चौक के पास जुलूस के पहुंचते ही पथराव शुरू हो गया. पथराव से अफरा-तफरी मच गयी. इस दौरान दूसरे पक्ष ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया और बाइक सवार के साथ मारपीट की. इससे आक्रोिशत दूसरे पक्ष ने बोधवन तलाब चौक के पास एक बाइक पर सवार युवक को पीट दिया
और उसकी बाइक को तालाब में फेंक दिया. इसी दौरान मेहसौड़ी चौक के पास गोली चलने की आवाज सुनायी दी. दो लोगों के घायल होने की खबर के बाद उपद्रव और बढ़ गया. एक पक्ष ने जमुई-लखीसराय मार्ग पर अतिथि पैलेस के समीप पांच दुकानों को आग के हवाले कर दिया. कचहरी के पास एक जूता-चप्पल की दुकान में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










