सड़कों पर उपद्रव, घर में दुबके लोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस छावनी में तब्दील रहा जमुई शहर, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त जमुई : जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच तनाव के बाद दूसरे दिन सोमवार को भी शहर में उपद्रवियों ने उपद्रव किया. इस दौरान सड़कों पर पत्थरबाजी हुई तथा लोगों को भी निशाना बनाया गया. कुछ लोगों को चोटें लगने की सूचना है. हालांकि […]
विज्ञापन
पुलिस छावनी में तब्दील रहा जमुई शहर, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त
जमुई : जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच तनाव के बाद दूसरे दिन सोमवार को भी शहर में उपद्रवियों ने उपद्रव किया. इस दौरान सड़कों पर पत्थरबाजी हुई तथा लोगों को भी निशाना बनाया गया. कुछ लोगों को चोटें लगने की सूचना है. हालांकि सामाचार लिखे जाने तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी. शुक्रवार देर शाम विसर्जन के दौरान शहर के थाना चौक के समीप दो पक्षों में जम कर पत्थरबाजी हुई थी. इसके बाद रविवार पूरे दिन शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी.
सोमवार सुबह मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव, डीएम डा कौशल किशोर तथा एसपी जयंतकांत की अपील के बाद शहर में शांति व्यवस्था बना कर धार्मिक जुलूस निकालने की कोशिश की गयी थी, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गयी तथा छतों से पत्थरबाजी शुरू हो गयी. फिलहाल शहर की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. लोग अपने घर में दुबके हुए हैं. शहर के प्रबुद्ध लोगों ने सभी लोगों से धैर्य बनाये रखने के साथ ही शांति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है.
कई दुकानों को फूंका
शहर में फैले तनाव के माहौल के बीच उपद्रवियों ने शहर के कचहरी चौक स्थित जूते की एक शो-रूम, बाइपास रोड स्थित टायर की दुकान, गराज, हरनाहा चौक स्थित टायर शो-रूम सहित कई अन्य दुकानों को अपना निशाना बनाया. उपद्रवियों ने इस दौरान उक्त सभी दुकानों को आग के हवाले कर दिया. जिस पर काबू पाने के लिए दिन भर अग्निशामक दस्ते की गाड़ियां इधर से उधर दौड़ती नजर आयी. दुकानों में आगजनी के बाद उपद्रवियों ने सड़कों पर टायर जला कर प्रदर्शन भी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










