डीआइजी, डीएम व एसपी ने की शांति कायम रखने की अपील
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रविवार देर शाम जमुई थाना में हुई शांति समिति की बैठक दोनों पक्षों के सेकड़ों लोगों ने बैठक में की भागीदारी जमुई : रविवार देर शाम मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव, जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर तथा जमुई पुलिस अधीक्षक जयंतकांत के नेतृत्व में जमुई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित […]
विज्ञापन
रविवार देर शाम जमुई थाना में हुई शांति समिति की बैठक
दोनों पक्षों के सेकड़ों लोगों ने बैठक में की भागीदारी
जमुई : रविवार देर शाम मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव, जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर तथा जमुई पुलिस अधीक्षक जयंतकांत के नेतृत्व में जमुई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान डीआइजी श्री वैभव ने कहा कि सामाजिक सौहार्द को बनाये रखना हम सब उनका दायित्व है. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा की सामाजिक सौहार्द बनाये रखने में ही हम सब की भलाई है. इस कार्य में प्रशासन का भरपूर साथ दें. प्रशासन सदैव आपकी सेवा में है ही परंतु आम लोगों के साथ के बिना किसी भी प्रकार से सामाजिक सौहार्द को बनाये रखना संभव हो सकता है. श्री वैभव ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील भी की.
बताते चलें कि शहर में उपजे तनाव के बीच डीआइजी श्री वैभव जमुई पहुंचे हैं. इस दौरान दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग सदर थाना परिसर में आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










