सेना के जवान ने ट्रेन में की छेड़खानी, हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

झाझा : हावड़ा-नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस के ऐसी बोगी में सफर कर रही बीएसएफ की पत्नी के साथ छेड़खानी कर रहे लांस नायक को यात्रियों के पकड़कर बाढ़ रेल थाना को सुपुर्द कर दिया गया. इस बाबत पीड़ित महिला ने बाढ़ रेल थाना में मामला भी दर्ज कराया. इस बाबत जानकारी देते हुए रेल पुलिस […]

विज्ञापन

झाझा : हावड़ा-नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस के ऐसी बोगी में सफर कर रही बीएसएफ की पत्नी के साथ छेड़खानी कर रहे लांस नायक को यात्रियों के पकड़कर बाढ़ रेल थाना को सुपुर्द कर दिया गया. इस बाबत पीड़ित महिला ने बाढ़ रेल थाना में मामला भी दर्ज कराया. इस बाबत जानकारी देते हुए रेल पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामला झाझा रेल थाना क्षेत्र के होने के कारण प्राथमिकी कॉपी सहित आरोपित को यहां भेज गया है.

थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने बीएसएफ पति के साथ उक्त ट्रेन के बी 3 कोच के सीट संख्या 42,43 पर सवार होकर दिल्ली जा रही थी. तभी उसी बोगी में सफर कर रहे एक आर्मी जवान ने मेरे साथ छेड़खानी करने लगा. जब मैंने ऐसा करने से मना किया तो उसने मुझे थप्पड़ मार दिया. जब मेरा पति उसे रोकना चाहा तो उल्टे पति के साथ भी उलझ गया. आरोपित ने हमलोगों के साथ बहुत बदतमीजी की.

घटना झाझा स्टेशन से शुरू हुई. पीड़िता ने बताया कि मैंने कोच में चल रहे टीटीइ से शिकायत की, तो बाढ़ स्टेशन से अथमलगोला के बीच आरोपित को रेल पुलिस ने हिरासत में ले लिया. आरोपित की पहचान पंजाब राज्य अंतर्गत रोपड़ जिला के मोरिंडा सिटी के रमण कुमार दीप सिंह के रूप में किया गया है. जो आर्मी में लांस नायक के पद पर कार्यरत है. रेल पुलिस ने साथ चल रहे आर्मी के सूबेदार मेजर एसपी नवानी एवं कमांडर को लांस नायक की गिरफ्तारी की सूचना देकर ट्रेन से उतार लिया . रेलपुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित लांस नायक को किऊल रेल न्यायालय भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन