नक्सलियों ने चिपकाये पोस्टर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सोनो : चरकापत्थर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित रजौन व नावाआहार गांव में बीते मंगलवार की रात्रि नक्सलियों द्वारा कई जगहों पर हाथ से लिखा परचा चिपकाया गया. बुधवार की सुबह परचा देखकर ग्रामीण दहशत में आ गये. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में चरकापत्थर पुलिस व एसएसबी की टीम उक्त दोनों […]
विज्ञापन
सोनो : चरकापत्थर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित रजौन व नावाआहार गांव में बीते मंगलवार की रात्रि नक्सलियों द्वारा कई जगहों पर हाथ से लिखा परचा चिपकाया गया.
बुधवार की सुबह परचा देखकर ग्रामीण दहशत में आ गये. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में चरकापत्थर पुलिस व एसएसबी की टीम उक्त दोनों गांव जाकर परचे को हटाकर कब्जे में लिया. रजौन स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन की दीवार पर दो पोस्टर, एक ग्रामीण की दुकान की दीवार पर एक पोस्टर व इसी गांव के शिव मंदिर के समीप चबूतरा की दीवार पर दो पोस्टर चिपकाया गया था जबकि नावाआहार गांव स्थित सुरंग यादव के घर के समीप खंभा,
मिट्टी के घर की दीवार, कुंआ, व बरामदे के पाया पर कई पोस्टर चिपकाये गये थे. नक्सली परचे के माध्यम से नक्सलियों ने जहां पार्टी के सिद्धांतों पर चलने व अत्याचार का विरोध करने का आह्वान किया वहीं पूर्व नक्सली सुरंग यादव के आत्मसमर्पण का विरोध भी किया. एक पोस्टर में नक्सलियों ने कहा कि आत्मसमर्पण नहीं करना है बल्कि एलओएस, एलजीएस, पीएलजीए का निर्माण करना है. दूसरे पोस्टर में सुरंग पर प्रहार करते हुए लिखा कि दुश्मन के आगे घुटने टेकने वाले पार्टी विरोधी व जनविरोधी सुरंग यादव को इलाके से मार भगाएं. पोस्टर में पूर्व नक्सली सुरंग पर नक्सलियों ने भ्रष्टाचार सहित कई आरोप भी लगाया है
. एक अन्य पोस्टर में लिखा कि दुश्मन के लोभ लालच में आकर आत्मसमर्पण नही करें. चल रहे जनयुद्ध को तेज करें व भारतीय जनता को शोषण से मुक्त करें. पोस्टर में पार्टी कार्यकर्ताओं से यह भी अपील किया गया कि दुश्मन द्वारा किया जा रहा दमन व अत्याचार के सामने न झुकें व अपने सिद्धांतों पर कठोरता पूर्वक डटे रहे. इस तरह के पोस्टर की सूचना पाकर पुलिस ने फौरन इसे हटाया.
कई नक्सली आत्मसमर्पण करने की तैयारी में, संगठन में है घबराहट
थानाध्यक्ष ने पोस्टर के चिपकाने की घटना की पुष्टि करते हुए इसे नक्सलियों का हताशा भरा कदम बताया वहीं एसएसबी के एक अधिकारी ने कहा कि सुरंग यादव के आत्म समर्पण व सुरक्षाबलों के लगातार ऑपरेशन से नक्सलियों का पैर इस क्षेत्र से उखड़ गए है. उन्होंने बताया कि नक्सली सामान ढोने वालो से लेकर उन्हें सूचना मुहैया कराने वाले सभी अब उनके लिए काम करने से मुंह मोड़ रहे हैं. अन्य कई नक्सली आत्मसमर्पण की तैयारी में है इसलिए संगठन में घबराहट है.
पोस्टरिंग करना इसी घबराहट की निशानी है. उन्होंने बताया कि दरोगी यादव, लालमोहन यादव व अरविंद यादव ग्रुप द्वारा इस तरह का कार्य किया जा रहा है. बताते चलें कि बीते नौ सितंबर को दुधनिया गांव में स्व हेमन यादव के घर पर भी नक्सली पोस्टर चिपकाया गया था जिसके माध्यम से उसके परिवार को धमकी दी गयी थी. सुरंग यादव के आत्म समर्पण के बाद नक्सलियों द्वारा अपनी सक्रियता दिखाते हुए पहले दुधनिया में पोस्टर चिपकाया और अब बीती रात्रि रजौन व नावा आहार में पोस्टर को चिपकाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










