शराब पीकर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सोनो : शराब पीकर हंगामा करना एक युवक को महंगा पड़ गया. चरकापत्थर थाना क्षेत्र के टहकार गांव निवासी आरती तूरी का 28 वर्षीय पुत्र दिलीप तूरी को सोनो थाना क्षेत्र के बाबूडीह पंचायत अंतर्गत डोकली गांव से गिरफ्तार किया गया. वह डोकली स्थित अपने मामा शंभु तूरी के घर आया हुआ था. बुधवार को […]

विज्ञापन

सोनो : शराब पीकर हंगामा करना एक युवक को महंगा पड़ गया. चरकापत्थर थाना क्षेत्र के टहकार गांव निवासी आरती तूरी का 28 वर्षीय पुत्र दिलीप तूरी को सोनो थाना क्षेत्र के बाबूडीह पंचायत अंतर्गत डोकली गांव से गिरफ्तार किया गया. वह डोकली स्थित अपने मामा शंभु तूरी के घर आया हुआ था. बुधवार को उसने कहीं से शराब पी ली व उक्त गांव में जमकर हंगामा करने लगा. गली गलौज व हल्ला से परेशान किसी ग्रामीण ने थाना में फोनकर इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी.

बाबूडीह के चौकीदार भाष्कर रजक को जब वहां भेज गया तब चौकीदार ने युवक को हंगामा करते पाया. थानाध्यक्ष के कहने पर उसने हंगामा कर रहे दिलीप को थाना लाया. उसका मेडिकल चेकअप कराया गया वह शराब के नशे में था. चौकीदार के आवेदन पर शराबी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि शराबियों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई लगातार होती रहेगी.

शराबी को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सौंपा
लक्ष्मीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत काला चौक से एक शराबी को थाना की पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सौंपा दिया है. उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि काला चौक पर एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है. सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति रोहित पांडे, पिता यदुनंदन पांडे साकिन काला, थाना लक्ष्मीपुर है. जिसे उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन