कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : दामोदर रावत

Updated:
विज्ञापन

सोनो : जदयू के जिला कार्यकारिणी व सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक रविवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ. पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया जबकि उक्त बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावे सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष व वरीय कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया. कार्यक्रम […]

विज्ञापन

सोनो : जदयू के जिला कार्यकारिणी व सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक रविवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ. पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया जबकि उक्त बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावे सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष व वरीय कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर रावत व पूर्व विधान पार्षद सह जिला संगठन प्रभारी रूदल राय सहित अन्य अतिथियों को प्रखंड अध्यक्ष संजय मंडल द्वारा फूलों की माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत व सम्मानित किया. संगठन की मजबूती व इसके विस्तार को लेकर आयोजित इस बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी व संगठन की रीढ़ होता है. कार्यकर्ताओं के कंधे पर भी बड़ी जिम्मेदारी होती है.
संगठन की मजबूती व विस्तार में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया. साथ ही मुख्यमंत्री के तमाम विकास योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें व समर्थकों के घर पर झंडा व नेमप्लेट लगवाएं. उन्होंने नीतीश सरकार के सात निश्चय योजना की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार में चहुंओर विकास किया है.
हर घर में बिजली व पानी पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता पर वे लगातार कार्य कर रहे है. गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाया गया. उन्होंने भ्रष्टाचार से कभी समझौता नहीं किया इस बात पर बिहार की जनता को गर्व है.
जिला संगठन प्रभारी रूदल राय ने कहा कि नीतीश सरकार का कार्य पारदर्शी है. उन्होंने हर वर्ग के लोगों के हित में काम किया है. महादलित व अल्पसंख्यक समुदाय के लिए भी कई कार्य किये. आरक्षण रोस्टर में जगह देकर पंचायत प्रतिनिधि बनने का अवसर प्रदान किया. जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में पार्टी को और भी अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया.
बैठक को जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष करिआजाउद्दीन अंसारी, महादलित प्रकोष्ठ के अरुण भारती, पंकज सिंह, राजेंद्र रावत, दिनेश कुमार मंडल, अयोध्या मंडल, सुबोध केसरी, रामस्वरूप पंडित, रिंटू मंडल, अजित रावत, देवसागर बोद्ध, नकुल ठाकुर ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का सफल संचालन प्रखंड अध्यक्ष संजय मंडल ने किया. साथ ही उन्होंने तमाम अतिथियों को कार्यक्रम में शिरकत करने को लेकर धन्यवाद ज्ञापन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन