बिहार में इनकम टैक्स की छापेमारी, भागलपुर-आरा और मुजफ्फरपुर स्थित नागरमल मॉल में रेड

बिहार में कई जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी हुई है. शुक्रवार को भागलपुर, आरा और मुजफ्फरपुर में नागरमल मॉल में इनकम टैक्स की टीम पहुंची और छापेमारी की है.
बिहार में एकबार फिर से छापेमारी की गयी है. शुक्रवार को भागलपुर, मुजफ्फरपुर और आरा में नागरमल मॉल में आयकर की टीम ने दबिश डाली. इनकम टैक्स रेड की खबर जंगल में आग की तरह फैली. भागलपुर में जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक स्थित मॉल में इनकम टैक्स की टीम पहुंची और छापेमारी की. वहीं आरा में भी छापेमारी की जा रही है. इधर मुजफ्फरपुर स्थित मॉल में भी आयकर की टीम पहुंची और छापेमारी कर रही है.
शुक्रवार को आरा के जेल रोड स्थित नागरमल मॉल में अचानक इनकम टैक्स की टीम पहुंची. आयकर की छापेमारी से स्थानीय व्यवसाइयों में हड़कंप मच गया. आय से अधिक संपत्ति के मामले और इनकमटैक्स ने छापामारी की है. सुरक्षाबलों को गेट पर तैनात कर दिया गया और अंदर छापेमारी की गयी.
वहीं भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र में भी नागरमल मॉल में छापेमारी हुई. इनकम टैक्स की टीम अचानक मॉल में पहुंची और पूरे मॉल में छापेमारी शुरू कर दी. शहर के कारोबारियों तक जब ये खबर पहुंची तो हड़कंप मच गया. कई कारोबारी अपने करीबी लोगों से छापेमारी के बारे में पता करते रहे. वहीं इनकम टैक्स की टीम के साथ सुरक्षाबलों ने जब गेट पर लोगों को जमा होते देखा तो शटर गिरा दिया और छापेमारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




