Tejashwi Rachel Marriage : “अर्जुन” को अथाह आशीर्वाद..., नयी बहू के लिए तेज प्रताप ने कही ये बात

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2021 8:35 PM

विज्ञापन

लालू-राबड़ी के छोटे बेटे तेजस्वी यादव गुरुवार को रशेल उर्फ राजेश्वरी यादव के साथ शादी के बंधन में बंध गये. छोटे भाई तेजस्वी की शादी में बड़े भाई तेज प्रताप यादव पूरे रंग में दिखे.

विज्ञापन

पटना. लालू-राबड़ी के छोटे बेटे तेजस्वी यादव गुरुवार को रशेल उर्फ राजेश्वरी यादव के साथ शादी के बंधन में बंध गये. छोटे भाई तेजस्वी की शादी में बड़े भाई तेज प्रताप यादव पूरे रंग में दिखे. शादी के उपरांत जब तेजस्वी की पत्नी ने तेजप्रताप यादव के पांव छूए तो तेज प्रताप ने उसे अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद दिया.

तेज प्रताप ने अपने ट्वीटर वाल पर लिखा है कि ज़िंदगी की नयी पारी की शुरुआत के लिए “अर्जुन” को अथाह आशीर्वाद. भगवान इस नयी जोड़ी को ताउम्र दुनिया की हर ख़ुशियों से नवाज़ें, ऐसी कामना करता हूँ.

शादी में शामिल तेज प्रताप यादव ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि आप तेजस्वी की पत्नी का नाम जानना चाहते हैं, लेकिन हम तेजस्वी से बड़े हैं. ऐसे में हम बहू का नाम नहीं लेंगे. हमारा दोनों का आशीर्वाद है. दोनों भविष्य में अच्छा रहे. इनके आने पर घर का माहौल बढ़िया रहे, सास-ससुर की सेवा करें.”

सगाई में नहीं पहुंच पाने पर दुख प्रकट करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि हम जाम में फंस गये थे. इसलिए कार्यक्रम में पहुंचने में देरी हो गयी.

तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई की शादी में लाल रंग का कुर्ता, सफेद पायजामा और उसके ऊपर लाल रंग की जैकेट पहनी थी. तेज प्रताप यादव की जैकेट पर काफी अच्छी डिजाइन बनी हुई थी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन