पैसा नहीं दिया, तो बूढ़ी मां को ही खींचनी पड़ी ट्रॉली

Updated at : 21 Sep 2020 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
पैसा नहीं दिया, तो बूढ़ी मां को ही खींचनी पड़ी ट्रॉली

पटना. पीएमसीएच में ट्रॉली खींचने वालों की मनमानी देखने को मिल रही है. हाल यह है कि मरीजों के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि ट्रॉली मैन मरीज को कहीं लाने ले जाने के लिये पैसे मांगते हैं. पैसे नहीं देने पर वे ट्राॅली खींचने से मना कर देते हैं.

विज्ञापन

पटना. पीएमसीएच में ट्रॉली खींचने वालों की मनमानी देखने को मिल रही है. हाल यह है कि मरीजों के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि ट्रॉली मैन मरीज को कहीं लाने ले जाने के लिये पैसे मांगते हैं. पैसे नहीं देने पर वे ट्राॅली खींचने से मना कर देते हैं. कई बार गरीब मरीज या उसके परिजनों को देख ट्रॉली मैन ट्रॉली तो दे देते हैं. लेकिन, ट्रॉली खींचने से इन्कार कर देते हैं. सीधे-सादे परिजनों को समझा देते हैं कि खुद ट्रॉली पर अपने मरीज को ले जाना होगा. इसका नतीजा यह देखने को मिल रहा है कि बुजुर्ग महिला को भी ट्रॉली खींच कर ले जाना पड़ता है.

शनिवार को पीएमसीएच में अपने बेटे का इलाज कराने आयी दुलारी देवी फ्लू कॉर्नर से इमरजेंसी के पास तक ट्रॉली खींचती नजर आयी. उनके बेटे का पैर टूट गया था और इसके बाद वे यहां आयी थी. बुजुर्ग महिला दोपहर की धूप में ट्रॉली को पीएमसीएच की टूटी सड़कों पर खींचती नजर आयी.

प्रभात खबर से बातचीत में दुलारी देवी ने बताया कि डॉक्टर ने बेटे की कोरोना जांच लिखी है, इसे कराने के लिए ट्रॉली पर बेटे को ले जाना मजबूरी थी. जांच का सैंपल देकर लौट रही हूं, ट्रॉली मैन ने कहा कि ये लो ट्रॉली और खुद फ्लू कॉर्नर तक जाओ़ इस बारे में पीएमसीएच अधीक्षक डॉ बीके कारक ने बताया कि ट्रॉलीमैनों की मनमानी को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. अगर कोई भी ट्रॉलीमैन रुपये मांगता है, तो इसकी शिकायत अधीक्षक कार्यालय में करें. उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायतों को तुरंत दूर किया जायेगा.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन