Patna Crime : पटना में होटल मालिक को बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी, जमीन विवाद में हुई हत्या

Published by :Prashant Tiwari
Published at :20 Oct 2024 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
Patna Crime : पटना में होटल मालिक को बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी, जमीन विवाद में हुई हत्या

Patna Crime : राजधानी पटना में रविवार को बदमाशों ने होटल मालिक को गोलियों से भून डाला.

विज्ञापन

राजधानी पटना में बदमाशों का हौसला दिन प्रतिदिन बुलंद होता जा रहा है. रविवार शाम को बदमाशों ने एक होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी.  सूत्रों के मुताबिक बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और होटल मालिक शकील मलिक अहमद के उपर गोलियों की बौछार कर दी. मृतक शकील पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास होटल चलाते थे. बताया जा रहा है कि शकील की हत्या जमीन विवाद को लेकर हुई है.

घटनास्थल से खोखे बरामद

बदमाशों का हौसला इन दिनों किस कदर बुलंद है इस बात की भनक इसी से लग सकती है कि मर्डर करने से पहले उन्होंने पहले होटल मालिक की रेकी की. इसके बाद गोलियों से भून डाला.  बदमाशों ने शकील अहमद को पांच गोलियां मारी. पुलिस ने घटनास्थल से 5 खोखे भी बरामद किया है. हालांकि हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है.   पुलिस हत्या की असल वजहों का पता लगा रही है।

जमीन विवाद में हुई हत्या- पुलिस

घटना की सूचना मिलेती ही टाऊन डीएसपी सहित दो थानों पीरबहोर और कदमकुआं की पुलिस मौके पर पहुंची. इसके साथ ही FSL की टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुटी है. पुलिस ने बताया कि होटल मालिक की हत्या जमीन विवाद के कारण हुई है. मामले की जांच की जा रही है जल्द ही खुलासा करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : हनुमान मंदिर में आरती का समय बदला, जान लीजिए नई समय सारणी

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन