बीच सड़क पर हिस्ट्रीशीटर मस्तू व दोस्त की हत्या, कार में दोस्त सुनील की पत्नी और घर के अन्य सदस्य थे सवार

Bihar News घटना को अंजाम देकर अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए निकल गये. किसी तरह से मस्तू व सुनील को इलाज के लिए एनएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
Bihar News: बाइपास थाने के छोटी पहाड़ी स्थित धर्मकांटा के पास गैगवार मे बीच सड़क पर अपराधियों ने कार से जा रहे हिस्ट्रीशीटर अभिषेक वर्मा उर्फ मस्तू और उसके दोस्त सुनील कुमार को गोलियों से छलनी कर दिया. सुनील धागे का व्यवसाय करता था.
घटना को अंजाम देकर अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए निकल गये. किसी तरह से मस्तू व सुनील को इलाज के लिए एनएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. कार में सवार सुनील कुमार की पत्नी व अन्य सदस्य बाल-बाल बच गये.
घटना शनिवार की देर शाम हुई. अभिषेक वर्मा उर्फ मस्तू हिस्ट्रीशीटर था. वह हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में हुई व्यवसायी गुंजन खेमका की हत्या समेत कई संगीन वारदातों का आरोपित था. गुंजन खेमका मर्डर केस में वह चार्जशीटेड भी था.
चश्मदीद सुनील की पत्नी की जुबानी
जाम के कारण हमारी गाड़ी छोटी पहाड़ी स्थित धर्मकांटा के पास रुकी हुई थी. इसी बीच एक युवक आया और मस्तू को निशाना बना कर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा. हम जान बचाने के लिए बेटी, ननद और भगीनी के साथ सीट के नीचे झुक गये. मस्तू पर गोली चलता देख पति सुनील बाहर निकले तो गोली मारने वाले युवक ने उन्हे भी गोली मार दी.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










