ePaper

पटना में पूरे दिन लगा रहा भीषण जाम, सड़क के दोनों ओर अवैध पार्किंग से बढ़ी परेशानी

Updated at : 30 Oct 2023 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में पूरे दिन लगा रहा भीषण जाम, सड़क के दोनों ओर अवैध पार्किंग से बढ़ी परेशानी

पटना शहर में सोमवार को भीषण जाम से लोग कराह उठे. पूरे दिन जाम में फंसे रहने के कारण लोगों के पसीने छूट गये. हालत यह था कि पुलिस के रहते हुए भी स्थिति ऐसी हो गयी कि खुद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जाम छुड़ाने में घंटों लग गये.

विज्ञापन
undefined

गांधी मैदान, बारी पथ, बाकरगंज, नाला रोड, अशोक राजपथ, कंकड़बाग, राजाबाजार आदि इलाको में रूक-रूक कर गाड़ियां चलती रही. जाम में एंबुलेंस, पुलिस की गाड़ियां, स्कूल बस आदि लोग फंसे थे.

undefined

केवल सड़क ही नहीं बल्कि चिड़ैयाटाड़ फ्लाइओवर और गर्दनीबाग फ्लाइओवर पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी थी. वहीं गांधी सेतु धनुकी मोड़ के पास बीच सड़क पर बसों द्वारा सवारी को उतारने और चढ़ाने की वजह से जाम लग रहा है.

undefined

सड़क के दोनों ओर पार्क रहती है गाड़ियां

सबसे अधिक समस्या बारी पथ, कंकड़बाग, बाकरगंज और नाला रोड में है. इन जगहों पर सड़क के दोनों ओर वाहन पार्क रहते हैं. इस वजह से सड़कों की चौड़ाई कम हो गयी. यही नहीं वाहन पार्किंग के बाद शेष जगहों पर ठेला-खोमचे वाले दुकान सजा दिया, जिस कारण जाम की समस्या और ज्यादा हो गयी है. लोगों ने बताया कि बड़े-बड़े मार्केट बनाया गया है, लेकिन वाहनों की पार्किंग सड़क पर हो रही है. इससे आधे सड़कों पर कब्जा हो गया है.

undefined

सड़क पर लगे वाहन होंगे जब्त, जुर्माना भी लगेगा

ट्रैफिक एसपी पूरन झा ने बताया कि सड़क पर लगे वाहन को जब्त किया जायेगा. यही नहीं जुर्माना भी लगाया जायेगा.

undefined

उन्होंने बताया कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा. इससे पहले खाजपुरा, राजाबाजाजर आदि जगहों पर सड़क किनारे खड़े वाहनों पर जुर्माना लगाया जा चुका है. कई वाहनों को जब्त कर थाना भी लाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन