ePaper

Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों में अगले दो घंटे के दौरान होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated at : 20 May 2025 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

Nowcast Bihar: मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है वहां बारिश के दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा के दौरान हवाएं चलेंगी. इस दौरान कई जगहों पर ठनका गिरने की भी संभावना है. वहीं, मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक डा. एके सत्तार ने बताया कि अगले दो दिन बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विभाग केंद्र ने ने राज्य के 4 जिलों में अगले तीन घंटे के दौरान भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो से तीन घंटे के दौरान शेखपुरा, लखीसराय, जमुई और बांका में तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान विशेष तौर पर सतर्क रहने के लिए कहा है.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने इन जिलों को येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही विभाग ने बताया है कि बारिश के दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा के दौरान हवाएं चलेंगी. इस दौरान कई जगहों पर ठनका गिरने की भी संभावना है. वहीं, मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक डा. एके सत्तार ने बताया कि अगले दो दिन बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. उसके बाद मौसम साफ होने के साथ तापमान में वृद्धि होगी. बता दें कि कुल मिलाकर, बारिश ने उत्तर बिहार के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिलायी है.

अलर्ट मोड पर आपदा प्रबंधन विभाग 

मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा है. नोटिस जारी करके खेतों में काम कर रहे किसानों, खुले में रहने वाले मजदूेरों और बिजली के खंभों के आसपास मौजूद लोगों को विशेष सतर्कता बरतने का सख्त निर्देश दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य और दक्षिण बिहार भी अलर्ट पर

पटना, नालंदा, नवादा, गया, जहानाबाद जैसे मध्य व दक्षिणी जिलों में भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में दुनिया को बताएंगे बिहार के ये सांसद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हैं बेहद खास

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन