Bihar Gold Rate: बिहार में सोने की कीमतों में दर्ज की गई भारी गिरावट, खरीदारी से पूर्व चेक करें आज का रेट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2022 8:36 AM
राजधानी पटना में (Gold price in bihar) 10 ग्रााम 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है. यानी आज पटना में 10 ग्रााम 22 कैरेट गोल्ड का रेट 47580 रुपये है. वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव में 110 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है.
बिहार में सोने-चांदी (Gold price in bihar) की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. भारतीय बाजार में एक बार फिर से सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि इसका प्रभाव बिहार में देखने को नहीं मिला है. रविवार को राजधानी पटना में 10 ग्रााम 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है. यानी आज पटना में 10 ग्रााम 22 कैरेट गोल्ड का रेट 47580 रुपये है. वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव में 110 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 51900 रुपये है.
ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीका होता है. इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं. इन निशानों के माध्यम से ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता है. इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है
ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है. ज्वेलरी पर हॉलमार्क लगाना अनिवार्य है. 24 कैरेट का सोना प्योर सोना होता है, उसपर 999 अंक दर्ज होगा. हालांकि, 24 कैरेट सोने से ज्वेलरी नहीं बनती है. 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा. 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा. 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है. 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा रहता है
-
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
-
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
-
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
-
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
-
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
-
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
-
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
-
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
बता दें कि 24 कैरट वाले गोल्ड को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं. इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है. इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड कहा जाता है. 22 कैरेट के गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. वहीं, 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. 18 कैरेट में 75 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










