ePaper

Bihar Gold Rate: बिहार में सोने की कीमतों में दर्ज की गई भारी गिरावट, खरीदारी से पूर्व चेक करें आज का रेट

Updated at : 04 Aug 2022 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Gold Rate: बिहार में सोने की कीमतों में दर्ज की गई भारी गिरावट, खरीदारी से पूर्व चेक करें आज का रेट

बिहार में सोने-चांदी (Gold price in bihar) की कीमत में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है. पटना में 10 ग्रााम 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 200 रुपये की गिरावट हुई है. यानी आज पटना में 10 ग्रााम 22 कैरेट गोल्ड का रेट 47180 है. वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51470 है.

विज्ञापन

बिहार में सोने-चांदी (Gold price in bihar) की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. भारतीय बाजार में एक बार फिर से सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. इसका प्रभाव बिहार में भी देखने को मिला है. गुरुवार को राजधानी पटना में 10 ग्रााम 22 कैरेट गोल्ड का रेट 47180 है. वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51 470 है.

ये है खरे सोने की पहचान

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीका होता है. इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं. इन निशानों के माध्यम से ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता है. इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है

सोने के बारे में अहम जानकारियां

ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है. ज्वेलरी पर हॉलमार्क लगाना अनिवार्य है. 24 कैरेट का सोना प्योर सोना होता है, उसपर 999 अंक दर्ज होगा. हालांकि, 24 कैरेट सोने से ज्वेलरी नहीं बनती है. 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा. 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा. 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है. 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा रहता है

कौन सा सोना कितना शुद्ध ?

  • 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी

  • 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी

  • 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी

  • 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी

  • 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी

  • 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी

  • 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी

  • 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी

24 और 22 कैरेट गोल्ड में क्या फर्क होता है ?

बता दें कि 24 कैरट वाले गोल्ड को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं. इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है. इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड कहा जाता है. 22 कैरेट के गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. वहीं, 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. 18 कैरेट में 75 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन