hajipur news. घर के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. घर के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

22 वर्षीय विवेक कुमार मधौल गांव निवासी मिंटू राय का पुत्र था, उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया

विज्ञापन

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के मधौल गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक 22 वर्षीय विवेक कुमार मधौल गांव निवासी मिंटू राय का पुत्र था. युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह विवेक कुमार उर्फ विक्की अपने घर की छत पर चढ़ा था. इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के करंट प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आ गया. करंट लगते ही वह झुलस गया. परिजन आनन-फानन में उसे अनुमंडल अस्पताल ले गये. वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही एसआई हरिशंकर प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये. परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में परिजन ने महुआ थाना की पुलिस से लिखित शिकायत की है. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. युवक की मौत पर पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार अकेला, पैक्स अध्यक्ष बैद्यनाथ राय, समाजसेवी गणेश राय, अश्वनी कुमार और मुखिया जवाहर राय आदि लोगों ने परिजनों से मिलकर शोक जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन