युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Aug 2024 11:16 PM
महनार थाना क्षेत्र की हसनपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या-14 नयाटोला हसनपुर में शनिवार को एक 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी
महनार. महनार थाना क्षेत्र की हसनपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या-14 नयाटोला हसनपुर में शनिवार को एक 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतक 24 वर्षीय अनिष कुमार महनार थाना के हसनपुर नयाटोला निवासी जगत महतो का पुत्र था. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि युवक की हत्या का आरोपित राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर के विजय महतो का ससुराल महनार के नया टोला हसनपुर में है. वह अपने ससुराल आया हुआ था. आरोप है विजय महतो अपने किसी रिश्तेदार के यहां अनीश की शादी कराना चाहता था, लेकिन अनीश की शादी कहीं और हो गयी. इसी बात से विजय महतो नाराज था और इसी कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार अनिष और हत्या का आरोपित राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी विजय महतो शनिवार को एक साथ गणिनाथ मेला घूमने गये था. मेला घूमने के बाद आरोपित के घर की छत पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी. मारपीट के बाद धक्का देने से अनीष सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार ले जाया गया था. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि अनिष की पीट-पीट कर हत्या के बाद आरोपितों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया था. इस संबंध में महनार थाना अध्यक्ष विश्वरंजन सिंह ने बताया कि एक आरोपित विजय महतो को गिरफ्तार किया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










