खैनी खाने के विवाद में युवक को मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 10:59 PM
महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत अल्लीपुर चौक पर खैनी खाने के विवाद में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. युवक को जख्मी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया.
महनार. महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत अल्लीपुर चौक पर खैनी खाने के विवाद में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. युवक को जख्मी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया है. इस संबंध में बताया गया की खैनी खाने को लेकर हुए विवाद में थाना क्षेत्र के लावापुर महनार निवासी उपेंद्र राय के 26 वर्षीय पुत्र संजय कुमार को गोली मार कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया गया. गोली संजय कुमार के बाएं हाथ के बांह में लगी है. घटना के बाद चौक पर अफरातफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भाग खड़े हुए. बाद में मौके पर पहुंचे परिजन आदि ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया. वहां पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर फैज ने प्राथमिक चिकित्सा की और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में महनार थाना अध्यक्ष विश्वरंजन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वहीं इस मामले को लेकर जब परिजनों से संपर्क किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










