hajipur news. कुत्ते को बचाने में बाइक सवार युवक गिरकर घायल
Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 16 Oct 2025 7:08 PM
महुआ थाना क्षेत्र के देसरी रोड में हुआ हादसा, डायल 112 ने इलाज के लिए अनुमंडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया
महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के देसरी रोड में कुत्ते को बचाने के दौरान एक बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया. उसे लोगों के सहयोग से डायल 112 ने इलाज के लिए अनुमंडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम देसरी मार्ग पर चकमजाहिद तेलिया पोखर के समीप सड़क पार कर रहे कुत्ते को बचाने के क्रम में कटहरा थाना क्षेत्र के मजीया निवासी सुभाष कुमार घायल हो गया, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों में डायल 112 को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अनुमंडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया. इस दौरान ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखकर घटना की सूचना परिजनों को दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










