मकर संक्रांति पर कंबल वितरण और खिचड़ी भोज का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर कंबल वितरण और खिचड़ी भोज का आयोजन

विजयीपुर. प्रखंड के पटखौली गांव में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

विजयीपुर. प्रखंड के पटखौली गांव में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ठंड को देखते हुए समाजसेवी धनंजय ओझा के नेतृत्व में 501 जरूरतमंद, असहाय और गरीब लोगों के बीच कंबल बांटे गयै. कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखी गयी. इसके साथ ही प्रखंड के सैनिक चौक मिश्र बंधौरा, माडरघाट, नवतन मोड़, चौमुखा घाट, मुसेहरी व मझवलिया बाजार सहित अन्य स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया. मिश्र बंधौरा सैनिक चौक पर ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित खिचड़ी भोज में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. इस मौके पर धनंजय ओझा ने कहा कि मकर संक्रांति दान और सेवा का पर्व है तथा जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य है. माैके पर आचार्य पंकज दुबे, भरदुली सिंह , श्रीराम तिवारी, तारकेश्वर दुबे, दीपक ओझा, चंद्रविजय राय, रामनरेश ओझा, सत्येन्द्र सिंह, छोटू बाबा, रामजी यादव, रामईश्वर भगत, रामएकबाल कुशवाहा, दुर्गेश प्रजापति , गांगुली भगत , अर्जुन वर्मा, डॉ प्रशांत ओझा, डॉ हृदया कुशवाहा, चंदेश्वर भगत , सुनील सिंह, महेन्द्र कुशवाहा सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन