hajipur news. फ्लैक्स लगाने के दौरान छत से गिरकर मजदूर की मौत

Updated at : 08 Mar 2025 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. फ्लैक्स लगाने के दौरान छत से गिरकर मजदूर की मौत

गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल बाजार और कर्पूरी चौक के बीच स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तीन मंजिला इमारत की छत से गिरा युवक, मलिकपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय ओमप्रकाश शर्मा के रूप में हुई पहचान

विज्ञापन

गोरौल. गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल बाजार और कर्पूरी चौक के बीच स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तीन मंजिला इमारत की छत पर शनिवार को काम कर रहे एक मजदूर की छत से गिरने के कारण मौत हो गयी. मृतक मजदूर की पहचान थाना क्षेत्र के मलिकपुरा गांव निवासी स्वर्गीय रमेश ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश शर्मा के रूप में हुई है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की शादी करीब तीन सप्ताह पूर्व हुई थी. घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक थाना क्षेत्र के मजीरावाद गांव में एक बिल्डिंग में काम कर रहा था. इसी बिल्डिंग में बैंक सहित अन्य सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठान भी किराए पर चलते हैं. मृतक यहां रेलिंग और फ्लेक्स बोर्ड लगाने का काम कर रहा था. काम के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह करीब 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही एसआई अभय शंकर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की 70 वर्षीय वृद्ध मां सुनीता देवी, पत्नी सीमा व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की शादी मात्र तीन सप्ताह पूर्व ही मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के जीयन खुर्द गांव निवासी पथर ठाकुर की पुत्री सीमा कुमारी से एक मंदिर में हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन