सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी

महनार स्टेशन रोड में अनुमंडल कार्यालय के निकट तेज रफ्तार वाहन के धक्के से बाइक सवार सवार एक युवक की मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया

विज्ञापन

महनार. महनार स्टेशन रोड में अनुमंडल कार्यालय के निकट तेज रफ्तार वाहन के धक्के से बाइक सवार सवार एक युवक की मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार ले जाया गया, वहां से उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया. मृतक 35 वर्षीय दिनेश राम महनार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर विशनपुर पंचायत के कुतुबपुर गांव निवासी स्व. गणेश राम का पुत्र था. वहीं इस घटना में नागेश्वर राम का 32 वर्षीय पुत्र अनिल राम गंभीर रूप से घायल है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात दिनेश राम और अनिल राम रक्षाबंधन पर एक रिश्तेदार के यहां से राखी बंधवाकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान महनार स्टेशन रोड में अनुमंडल कार्यालय के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. इस घटना में दिनेश की मौत हो गयी जबकि अनिल बुरी तरह से घायल हो गया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन