hajipur news. गंभीर बीमारी से जूझ रही महिला ने फांसी लगा कर ली खुदकुशी

वैशाली थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव की घटना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया
हाजीपुर . वैशाली थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में एक कमरे में संदिग्ध स्थिति में बुजुर्ग महिला का शव मिला. मृतका परमानंदपुर गांव निवासी महेश्वर सिंह की पत्नी नंदकुमारी देवी थी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गये. लोगों ने घटना की सूचना वैशाली थाने की पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गये. मृतका नंदकुमारी देवी गंभीर बीमारी से ग्रसित थी. काफी दिनों से बीमार रहने के कारण वह जीवन से तंग आ चुकी थी, जिसके कारण उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. महिला पति के साथ घर में रहती थी. वह अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गयी है. एक पुत्र हाजीपुर में शिक्षक हैं. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र पाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में संदिग्ध स्थिति में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों से पूछताछ की गयी, तो पता चला कि महिला गंभीर बीमारी से जूझ रही थी, जिसके कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




