महिला पर्यवेक्षिका के 42 पदों पर भर्ती की अंतिम मेधा सूची जारी. जानिए किस वर्ग के लिए कितनी सीटें

Updated:
विज्ञापन
समाहरणालय, वैशाली

समाहरणालय, वैशाली

Hajipur News : वैशाली जिले में आईसीडीएस के तहत महिला पर्यवेक्षिका के 42 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम मेधा सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर सूची देख सकते हैं।

विज्ञापन

Hajipur News : जिले में समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के तहत महिला पर्यवेक्षिका के 42 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अंतिम एवं कोटिवार मेधा सूची जारी कर दी गई है. गठित चयन समिति की स्वीकृति के बाद यह सूची प्रकाशित की गई है.

सभी दस्तावेजों की जांच के बाद जारी हुई मेधा सूची

महिला पर्यवेक्षिका के पदों पर संविदा के आधार पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया पूरी की गई है. चयन समिति ने अभ्यर्थियों के सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया. साथ ही आरक्षण संबंधी सभी नियमों का पालन करते हुए अंतिम एवं कोटिवार मेधा सूची तैयार की गई है.

विभिन्न वर्गों के लिए निर्धारित किए गए पद

जारी सूची के अनुसार अनारक्षित वर्ग के लिए 18 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 4 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 4 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 7 पद, अनुसूचित जाति के लिए 8 पद तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 1 पद निर्धारित किया गया है.

आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी होगी मुख्य जिम्मेदारी

महिला पर्यवेक्षिकाओं की मुख्य जिम्मेदारी आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी करना तथा वहां संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की देखरेख करना होगी. वे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के नियंत्रण में कार्य करेंगी और विभाग द्वारा सौंपे गए अन्य दायित्वों का भी निर्वहन करेंगी.

पारदर्शी प्रक्रिया से हुई भर्ती, अभ्यर्थियों को दी गई यह सलाह

जिला प्रशासन ने बताया कि भर्ती की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से और निर्धारित नियमों के अनुरूप पूरी की गई है. अभ्यर्थी अंतिम एवं कोटिवार मेधा सूची संबंधित कार्यालय अथवा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. साथ ही चयन प्रक्रिया से जुड़ी आगामी सूचनाओं के लिए नियमित रूप से विभागीय सूचना पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

Also Read : मंगलपुर–विशुनपुर RCC पुल पर 30 जुलाई को 6 घंटे बंद रहेगा आवागमन, मरम्मत कार्य के कारण प्रशासन ने जारी किया आदेश



विज्ञापन
Kaif Ahmed

लेखक के बारे में

By Kaif Ahmed

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन