हाजीपुर में हथियार के बल पर दुकानदार से बाइक लूटी, तीन नकाबपोश बदमाश फरार

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Hajipur News : हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र में तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार को पिस्टल दिखाकर उसकी बाइक लूट ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Hajipur News : सदर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात हथियार के बल पर बाइक लूट की घटना सामने आई है. तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक दुकानदार को रोककर पिस्टल का भय दिखाया और उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

मध्य विद्यालय अस्तिपुर के पास वारदात को दिया अंजाम

पीड़ित की पहचान गौसपुर ईजरा निवासी कृष्णा कुमार राय के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि बुधवार की रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय अस्तिपुर के समीप पहले से घात लगाए बैठे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली.

पिस्टल दिखाकर छीनी बाइक, मौके से फरार हुए बदमाश

पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर उनकी बाइक छीन ली. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है.

Also Read : मंगलपुर–विशुनपुर RCC पुल पर 30 जुलाई को 6 घंटे बंद रहेगा आवागमन, मरम्मत कार्य के कारण प्रशासन ने जारी किया आदेश



विज्ञापन
Rahul Ray

लेखक के बारे में

By Rahul Ray

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन