हाजीपुर : बिहार रूलर लीग से चमक सकती है युवा क्रिकेटरों की किस्मत, ट्रायल के बाद बनीं 8 टीमें

अतिथियों को स्वागत करते हैं सोनू सिंह
Bihar Rural League : बिहार रूलर लीग के तहत वैशाली में आठ टीमों का गठन किया गया है। प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को अब अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
Bihar Rural League : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बिहार रूलर लीग को लेकर हाजीपुर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई. वैशाली जिला रूलर लीग कमेटी की ओर से जिले में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़े कई पदाधिकारी और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे.
ट्रायल के आधार पर बनाई गईं आठ टीमें
बिहार क्रिकेट संघ रूलर लीग के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया है. चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल आठ टीमों का गठन किया गया है, जो टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी.
बेहतर खिलाड़ियों को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका
ज्ञानेश्वर गौतम ने कहा कि टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बिहार क्रिकेट संघ की अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया.
जिला लीग और जिला टीम में भी मिल सकेगा अवसर
प्रेस वार्ता में बताया गया कि बिहार रूलर लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी जिला लीग और जिला क्रिकेट टीम के चयन में भी भाग ले सकेंगे. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा.
अतिथियों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान बिहार क्रिकेट संघ रूलर लीग के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया. इस अवसर पर वैशाली रूलर लीग के कन्वेनर शक्तिनाथ अनुपम, डिफेंस क्रिकेट एकेडमी के संस्थापक रौशन कुमार, पैनल अंपायर जितेंद्र कुमार, आनंद राय, विजय कुमार सहित खेल जगत से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे.
Also Read : PM-Kisan में वैशाली में 99.88% किसानों का ई-केवाईसी पूरा, जानें किसे करना है यह जरूरी काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











