वैशाली में राशन कार्ड बनवाने के लिए 11 दिन में आए 1.27 लाख आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया, किसे मिल रहा लाभ

Updated:
विज्ञापन
समाहरणालय हाजीपुर

समाहरणालय हाजीपुर

Vaishali Ration Card Campaign : हाजीपुर में राशन कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. 21 से 31 जुलाई के बीच 1,27,005 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका सत्यापन तेजी से किया जा रहा है.

विज्ञापन

Vaishali Ration Card Campaign : वैशाली जिले में सभी पात्र परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान तेज कर दिया है. अभियान के तहत प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जबकि महादलित टोलों और दूरस्थ गांवों में घर-घर जाकर आवेदन लिए जा रहे हैं. 21 से 31 जुलाई के बीच जिले में 1.27 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं.

घर-घर जाकर हो रही है पहचान

दरअसल, जिला प्रशासन ने सभी पात्र परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान शुरू किया है. इसके तहत सभी प्रखंडों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं. साथ ही महादलित टोलों, दूरस्थ बस्तियों और वंचित क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र लाभुकों की पहचान कर आवेदन लिए जा रहे हैं.

11 दिनों में मिले 1.27 लाख से अधिक आवेदन

अभियान के तहत 21 जुलाई से 31 जुलाई के बीच जिले में 1,27,005 ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं. प्रशासन के अनुसार पात्र आवेदनों पर नियमानुसार राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है. शेष आवेदनों का सत्यापन और निष्पादन भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है.

अधिकारियों को मॉनिटरिंग के निर्देश

सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं. लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के साथ-साथ दैनिक समीक्षा कर अभियान की प्रगति पर नजर रखी जा रही है.

महादलित टोलों और दूरस्थ क्षेत्रों पर विशेष फोकस

प्रशासन ने अभियान के दौरान महादलित टोलों, वंचित समुदायों और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी है. अधिकारी घर-घर जाकर पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें तत्काल आवेदन प्रक्रिया से जोड़ रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र परिवार लाभ से वंचित न रह जाए.

निष्पक्ष सत्यापन के बाद जारी होंगे राशन कार्ड

प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सभी प्राप्त आवेदनों का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सत्यापन किया जाए. पात्र परिवारों को जल्द से जल्द राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है.

प्रशासन ने लोगों से की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिन पात्र परिवारों ने अभी तक राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है, वे बिना देरी किए आवेदन करें, ताकि उन्हें सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ मिल सके.

Also Read : वैशाली में 6 परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति की मिली मंजूरी, डीएम का अहम निर्देश


विज्ञापन
कैफ अहमद

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन