वैशाली में 6 परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति की मिली मंजूरी, डीएम का अहम निर्देश

अनुकंपा नियुक्ति सांकेतिक तस्वीर
Vaishali Compassionate Appointment : हाजीपुर में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के 6 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने की स्वीकृति प्रदान की गई।
Vaishali Compassionate Appointment : हाजीपुर में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनुकंपा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई. विभिन्न विभागों से आए मामलों का नियमानुसार परीक्षण करने के बाद पात्र आवेदनों पर निर्णय लिया गया.
छह पात्र आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति
बैठक में कुल छह पात्र आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की गई. इनमें राजस्व विभाग के दो, सदर अस्पताल (स्वास्थ्य विभाग) का एक, कार्यालय पशुपालन पदाधिकारी वैशाली का एक, सहायक अभियंता वैशाली भवन प्रमंडल, हाजीपुर का एक तथा अनुमंडल अस्पताल महुआ के चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय से एक मामला शामिल है.
डीएम ने समय पर नियुक्ति पूरी करने के दिए निर्देश
जिला पदाधिकारी ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत सरकारी कर्मियों के आश्रित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में समय पर आर्थिक और सामाजिक संबल उपलब्ध कराना है. उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि स्वीकृत अभ्यर्थियों की नियुक्ति से जुड़ी सभी औपचारिकताएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर जल्द योगदान सुनिश्चित कराया जाए.
पोर्टल के माध्यम से हुई आवेदन प्रक्रिया
समिति की बैठक में स्पष्ट किया गया कि सभी आवेदन अनुकंपा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुए थे. पोर्टल आधारित प्रक्रिया से आवेदन की समीक्षा अधिक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से की गई.
अधिकारियों की रही मौजूदगी
बैठक में जिला स्तरीय समिति के सदस्य और विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे. सभी मामलों पर नियमों के अनुरूप विचार-विमर्श के बाद अंतिम निर्णय लिया गया.
Also Read : PM-Kisan में वैशाली में 99.88% किसानों का ई-केवाईसी पूरा, जानें किसे करना है यह जरूरी काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











