PM-Kisan में वैशाली में 99.88% किसानों का ई-केवाईसी पूरा, जानें किसे करना है यह जरूरी काम

Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर  | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर समाहरणालय

PM-Kisan e-KYC Vaishali : पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत वैशाली जिले में 99.88 प्रतिशत ई-केवाईसी का कार्य पूरा हो चुका है। शेष लंबित मामलों और योजना की जानकारी यहाँ विस्तार से पढ़ें।

विज्ञापन

PM-Kisan e-KYC Vaishali : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत वैशाली जिले ने ई-केवाईसी अभियान में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है. जिला कृषि विभाग के अनुसार जिले में 99.88 प्रतिशत लाभार्थियों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है. वहीं किसानों से बैंक खाते को आधार और एनपीसीआई से लिंक कराने तथा लंबित प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने की अपील की गई है.

PM-Kisan योजना में वैशाली की बेहतर प्रगति

जिला कृषि पदाधिकारी-सह-सदस्य सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2018-19 से संचालित की जा रही है. इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को कृषि निवेश के लिए प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है. वर्ष 2019 से पहले जिन किसानों का नाम जमाबंदी या भूमि अभिलेख में दर्ज है और जो आयकर दाता नहीं हैं, वे भी निर्धारित शर्तों के अनुसार योजना का लाभ लेने के पात्र हैं.

2.74 लाख से अधिक किसानों की हुई फार्मर रजिस्ट्री

कृषि विभाग के अनुसार वैशाली जिले में अब तक 2,74,429 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जा चुकी है. वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 85,765 लाभार्थियों की फार्मर रजिस्ट्री भी दर्ज की गई है. विभाग लगातार शेष पात्र किसानों को भी योजना से जोड़ने का प्रयास कर रहा है.

99.88 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरी, सिर्फ 234 मामले लंबित

योजना के तहत जिले में 2,01,322 किसानों का ई-केवाईसी किया जाना है. इनमें से 2,01,088 किसानों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है. इस तरह जिले में 99.88 प्रतिशत ई-केवाईसी का कार्य पूरा हो गया है, जबकि 234 लाभार्थियों का ई-केवाईसी अभी लंबित है.

बैंक खाता आधार और NPCI से लिंक कराना जरूरी

जिला कृषि विभाग ने ऐसे लाभार्थियों से अपील की है, जिनके बैंक खाते अभी तक आधार और एनपीसीआई (NPCI) से लिंक नहीं हैं, वे संबंधित बैंक या इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करा लें. इससे योजना की किस्त प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.

शिकायतों का 100 प्रतिशत हुआ निपटारा

सेल्फ रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल के माध्यम से किसानों के नए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं. वहीं प्रधानमंत्री किसान पोर्टल पर प्राप्त 1,989 शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पादन कर दिया गया है. विभाग का कहना है कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है.

Also Read : आज महुआ पहुंचेंगे मंत्री संजय सिंह, जनता से करेंगे सीधा संवाद, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल


विज्ञापन
कैफ अहमद

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन