वैशाली:जंदाहा में कांग्रेस की बैठक, संगठन सृजन अभियान को बूथ और मंडल स्तर तक मजबूत करने पर जोर

Updated:
विज्ञापन
बैठक में शामिल ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

बैठक में शामिल ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में पार्टी के संगठन सृजन अभियान को बूथ और मंडल स्तर तक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया. कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया.

विज्ञापन

Hajipur News: वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर पुरुषोत्तम पंचायत के सरैया गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पार्टी के संगठन सृजन अभियान को गति देने पर जोर दिया गया. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेसी नेता पृथ्वी नाथ झा ने की, जबकि संचालन ग्रामीण जिलाध्यक्ष रणजीत पंडित ने किया.

बूथ और मंडल स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं. इसलिए संगठन सृजन अभियान को सिर्फ प्रखंड स्तर तक सीमित नहीं रखा जाए, बल्कि इसे बूथ एवं मंडल स्तर तक मजबूत किया जाए. पुराने और नए कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय कर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपने पर भी जोर दिया गया.

कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील

वक्ताओं ने कहा कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों, विचारों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाए. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गयी.

संगठन को सशक्त बनाने का लिया सामूहिक संकल्प

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त एवं धारदार बनाने का सामूहिक संकल्प लिया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राजू, अजीत सिंह, राज किशोर राय, चंदन कुमार झा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन