hajipur news. दिग्घी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन से कटकर अज्ञात वृद्ध की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Oct 2024 7:09 PM
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी तथा सदर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने शव की पहचान करने की काफी कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी
हाजीपुर . सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी ओवरब्रिज के पास ट्रेन से कट कर एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी तथा सदर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने शव की पहचान करने की काफी कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी. इसके बाद जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद मृतक की पहचान के लिए के लिए शव सुरक्षित रखा गया है. जानकारी के अनुसार शनिवार को अहले सुबह सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक के बगल में शौच के लिए गए स्थानीय लोगों की नजर दो टुकड़ों में कटी एक वृद्ध के शव पर पड़ी. इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. ट्रैक के बगल में वृद्ध का क्षत-विक्षत शव देख डायल 112 की पुलिस ने इसकी सूचना जीआरपी तथा सदर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर दोनों थाना की पुलिस पहुंच गयी. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि दिग्घी ओवरब्रिज के नीचे से एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए रखा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










