हाजीपुर: स्नातक में नामांकन के लिए एक और मौका, 3 जुलाई तक खुलेगा पोर्टल

Updated:
विज्ञापन
UG Admission : 

नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेज.

UG Admission :  नामांकन से वंचित बच्चों के लिए विवि ने फैसला लिया. नए अभ्यर्थी इस दौरान दाखिला के लिए आवेदन करेंग, वहीं पहले से जो आवेदन किए हैं उन्हें सुधार का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

हाजीपुर से विनय पटेल की रिपोर्ट
UG Admission :  बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) प्रशासन ने स्नातक सत्र 2025-29 में नामांकन से वंचित छात्रों को एक और अवसर प्रदान किया है. विश्वविद्यालय ने 27 जून से 3 जुलाई तक नामांकन पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया है.

इस अवधि में नए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि पहले से आवेदन कर चुके छात्र अपने आवेदन में सुधार करने के साथ-साथ विषय (चॉइस) भी बदल सकेंगे.

नए अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेज, पटेढ़ी बेलसर की प्राचार्या डॉ. रेशमा सुल्ताना ने बताया कि जो छात्र किसी कारणवश पहले पंजीकरण नहीं करा सके थे, वे इस अवधि में नया आवेदन भर सकते हैं. इसके अलावा पहली और दूसरी मेधा सूची में मनचाहा विषय नहीं मिलने के कारण नामांकन नहीं लेने वाले छात्र भी अपनी विषय वरीयता में बदलाव कर सकते हैं.

आवेदन के आधार पर मेधा सूची होगी तैयारी

उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय प्राप्त आवेदनों के आधार पर नई मेधा सूची जारी करेगा और उसके बाद नामांकन की तिथि घोषित की जाएगी.

प्राचार्या ने यह भी जानकारी दी कि कॉलेज में नामांकित छात्रों की पढ़ाई फिलहाल अस्थायी परिसर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, सोरहत्था में संचालित होगी. उन्होंने इच्छुक छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि वे इस अंतिम अवसर का लाभ उठा सकें.

Also Read : गोपालगंज में 28 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, ‘ऑपरेशन फेयर एग्जाम’ के तहत 2352 कैंडिडेट होंगे शामिल

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन