hajipur news. इ-रिक्शा से शराब ले जा रही दो महिला धंधेबाज गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

महिला धंधेबाजों की पहचान फटिकवारा निवासी सुमित्रा देवी तथा वासुदेवपुर चंदेल गांव के अमोद महतो की पत्नी चांदनी देवी के रूप में हुई है
विज्ञापन
महनार. महनार थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान इ-रिक्शा से शराब लेकर जा रही दो महिला धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से विदेशी शराब के 108 पैकेट बरामद किये हैं. महिला धंधेबाजों की पहचान फटिकवारा निवासी सुमित्रा देवी तथा वासुदेवपुर चंदेल गांव के अमोद महतो की पत्नी चांदनी देवी के रूप में हुई है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार रविवार को प्रभारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान जंदाहा की ओर से पटोरी जा रहे एक इ-रिक्शा से शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस ने इसे सरमस्तपुर हाट चौक के पास रोका. तलाशी के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से विदेशी शराब की 60 टेट्रा पैक में 48 प्लास्टिक बोतलें पायी गयी.
प्रभारी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने और शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए जगह-जगह सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान सरमस्तपुर हाट चौक के पास इ-रिक्शा से 180 एमएल की अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद कर दो महिला धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










