Hajipur News : भगवानपुर में पिकअप वैन पर लोड बियर के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News : भगवानपुर में पिकअप वैन पर लोड बियर के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

भगवानपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग स्थित असतपुर सतपुरा गांव के पास से मद्य निषेध एवं उत्पाद थाने की पुलिस ने मंगलवार को एक पिकअप वैन पर लोड 900 लीटर बियर के साथ दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

हाजीपुर. भगवानपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग स्थित असतपुर सतपुरा गांव के पास से मद्य निषेध एवं उत्पाद थाने की पुलिस ने मंगलवार को एक पिकअप वैन पर लोड 900 लीटर बियर के साथ दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अन्य धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. यह जानकारी उत्पाद अधीक्षक भूपेंद्र कुमार ने मंगलवार की शाम मीडिया को दी. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग से होकर शराब धंधेबाज गांव के रास्ते शराब लोड गाड़ी को ले जाने की फिराक में है. सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस की एक टीम गठित की गयी. टीम में उत्पाद निरीक्षक अभिनव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक पिंटू कुमार, अजय कुमार, अजीत कुमार , सत्येंद्र कुमार राय एवं अन्य पुलिस बल को शामिल किया गया. टीम ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के असतपुर सतपुरा पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच अभियान चलाना शुरू कर दिया. इसी दौरान पुलिस ने एक पिकअप वैन को काफी तेजी से आते देख रुकने का इशारा किया. बताया गया कि वैन पर नारियल रस्सी का बंडल लोड था. शक के आधार पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो बंडल के नीचे 75 कार्टन बियर शराब बरामद हुई. बताया गया कि पुलिस ने वैन से 900 लीटर बियर शराब बरामद की है. इस दौरान चकमा देकर भाग रहे दो शराब धंधेबाजों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. गिरफ्तार शराब धंधेबाज राजापाकर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 निवासी स्व नागेंद्र राय के पुत्र प्रवीण कुमार एवं महुआ थाना क्षेत्र के चांदसराय गांव निवासी बैद्यनाथ शाह के पुत्र भरत शाह बताये गये हैं. बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज ने पूछताछ के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश से शराब की खेप लेकर महुआ थाना क्षेत्र एवं बेलसर थाना क्षेत्र में सप्लाइ के लिए ले जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन